1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश के चित्तूर में दूध डेयरी से अमोनिया गैस का रिसाव, 12 लोग अचेत

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में दूध डेयरी से अमोनिया गैस का रिसाव, 12 लोग अचेत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 20, 2020 10:51 pm IST,  Updated : Aug 20, 2020 10:51 pm IST

आंध्रप्रदेश में एक बार फिर जहरीली गैस के रिसाव की खबर है।

Gas Leak- India TV Hindi
Gas Leak Image Source : ANI

आंध्रप्रदेश में एक बार फिर जहरीली गैस के रिसाव की खबर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के पुतलपट्टू में स्थित एक दूध डेयरी में अमोनिया गैस का रसाव हो गया। पुतलपट्टू मंडल के बंदापल्ली में इस गैस लीक होने के बाद 12 लोगों के बेहोश हो गए हैं। 

पित्तलपट्टु सब इंस्पेक्टर के अनुसार बेहोश हुए सभी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सभी सुरक्षित और खतरे से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि अमोनिया गैस को डेयरी में रखा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत