1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, सभी प्रमुख हाईवे आज बंद

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, सभी प्रमुख हाईवे आज बंद

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 12, 2020 01:58 pm IST,  Updated : Dec 12, 2020 02:20 pm IST

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।

कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, सभी प्रमुख हाईवे आज बंद- India TV Hindi
कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी, सभी प्रमुख हाईवे आज बंद Image Source : PTI/FILE

श्रीनगर: कश्मीर घाटी के मैदानी इलाकों में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जैसा कि उम्मीद की जा रही थी, घाटी के मैदानी इलाकों में रात के समय हल्की से लेकर सामान्य बर्फबारी हुई, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हुई।"

अधिकारी ने कहा, "आज से मौसम की स्थिति में सुधार होगा। 20 दिसंबर तक कोई बड़ी बर्फबारी होने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है।" श्रीनगर-जम्मू, श्रीनगर-लेह और मुगल रोड सहित सभी प्रमुख राजमार्ग शनिवार को यातायात के लिए बंद हैं। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग के बनिहाल सेक्टर में लगभग एक फुट तक ताजा हिमपात हुआ।

श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम में शून्य से 0.9 और गुलमर्ग में शून्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।लद्दाख के लेह में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1, कारगिल में शून्य से 3 और द्रास में शून्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।जम्मू शहर में रात का न्यूनतम तापमान 10.3, कटरा में 8.6, बटोत में शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे, बनिहाल में 0.2 और भदरवाह में शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

इनपुट-आईएएनएस

पढ़ें- आंदोलन को मिसगाइड और किसानों को कन्फ्यूज करने की कोशिश कर रहे हैं कुछ लोग: गडकरी

पढ़ें-Coronavirus: देश में एक दिन में 30,006 नए मामले, कुल मामले 98,26,775 हुए
पढ़ें- प्रकाश जावड़ेकर ने कहा- किसान आंदोलन में शरजील, उमर खालिद की रिहाई की मांग क्यों?
पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका के चीफ जस्टिस ने कोरोना वैक्सीन को ‘शैतान का टीका’ बताया
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत