1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 लोग गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 09, 2020 10:12 am IST,  Updated : Sep 09, 2020 10:12 am IST

जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास एक ट्रक से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-श्रीनगर...- India TV Hindi
जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर एक ट्रक से गोला-बारूद बरामद, 2 लोग गिरफ्तार Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जवाहर सुरंग के पास एक ट्रक से हथियार और गोला-बारूद बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘संयुक्त अभियान में कुलगाम जिले में जवाहर सुरंग के पास मंगलवार आधी रात को दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।’’

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को दो मैगजीन के साथ एक ए.के. राइफल, तीन मैगजीन तथा एक एम4यूएस कार्बाइन और 12 मैगजीन के साथ छह चीन निर्मित बंदूकें बरामद की हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रक जम्मू क्षेत्र के अखनूर से घाटी आ रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत