1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फड़नवीस की पत्नी ने क्रूड पर सेल्फी लेने के लिए मांगी माफी

फड़नवीस की पत्नी ने क्रूड पर सेल्फी लेने के लिए मांगी माफी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 22, 2018 02:07 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 02:07 pm IST

वीडियो के वायरल होने के बाद अमृता फड़नवीस को कथित तौर पर जोखिम लेते हुए सेल्फी लेने के लिए ट्विटर पर ट्रोल किया गया था।

Amruta Fadnavis says sorry for 'mistake'- India TV Hindi
Amruta Fadnavis says sorry for 'mistake'

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता ने सोमवार को कहा कि वह एक क्रूज के किनारे पर बैठकर सेल्फी लेने के लिए माफी मांगती हैं। सेल्फी लेते हुए उनका वीडियो वायरल हो गया था। बहरहाल, उन्होंने कहा कि जहां वह बैठी थीं वह जगह सुरक्षित थी। वीडियो के वायरल होने के बाद अमृता फड़नवीस को कथित तौर पर जोखिम लेते हुए सेल्फी लेने के लिए ट्विटर पर ट्रोल किया गया था। 

वह 20 अक्टूबर को यहां घरेलू क्रूज लाइनर अंग्रिया के उद्घाटन में शामिल हुई थीं। अमृता ने एक मराठी समाचार चैनल से सोमवार को कहा कि जिस जगह पर उन्होंने सेल्फी ली, वह जगह खतरनाक नहीं थी क्योंकि उसके नीचे दो और सीढ़ियां थीं। उन्होंने कहा कि अगर कोई सोचता है कि उन्होंने कुछ गलती की तो मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। मैं युवाओं को बताना चाहती हूं कि सेल्फी लेते वक्त अपनी जान जोखिम में कतई नहीं डालनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत