1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार में हिली धरती, पटना सहित पूर्वी भारत में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

बिहार में हिली धरती, पटना सहित पूर्वी भारत में 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 26, 2019 11:58 am IST,  Updated : May 26, 2019 11:58 am IST

देश के पूर्वी हिस्से में रविवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों को हल्के झटके महसूस हुए।

Earthquake- India TV Hindi
Earthquake Image Source : PTI

देश के पूर्वी हिस्‍से में रविवार को भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्‍य के विभिन्‍न जिलों में लोगों को हल्‍के झटके महसूस हुए। वहीं पश्चिम बंगाल के बांकुरा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 आंकी गई है। 

निकोबार द्वीप पर भूकंप के झटके

बंगाल की खाड़ी में मौजूद निकोबार द्वीप पर आज भूकंप के हल्‍के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार निकोबार द्वीप पर आज सुबह 7.49 बजे भूकंप के ये झटके महसूस किए गए। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 आंकी गई। फिलहाल इस भूकंप की वजह से किसी प्रकार की जानमान की क्षति की खबर नहीं मिली है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत