1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आंध्र प्रदेश: TikTok पर वीडियो पोस्ट करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

आंध्र प्रदेश: TikTok पर वीडियो पोस्ट करने पर पति ने की पत्नी की हत्या

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 28, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Nov 28, 2019 01:52 pm IST

आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके मना करने के बावजूद सोशल मीडिया ऐप TikTok पर वीडियो पोस्ट की थी।

Man kills wife for posting Tik Tok videos, Man kills wife Tik Tok videos- India TV Hindi
Andhra Pradesh man kills wife for posting Tik Tok videos | Twitter

विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी, क्योंकि उसके मना करने के बावजूद सोशल मीडिया ऐप TikTok पर वीडियो पोस्ट की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुंटूर जिला के सवल्यापुरम ब्लॉक के पोटलुरु गांव निवासी सिद्दला चिन्ना नसरैया ने अपनी पत्नी गोरापति सुवर्था (19) की पहले गलाघोंट कर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को श्मशान में जला दिया। यह घटना 17 नवंबर की है। 10 दिनों तक चली पुलिस जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ।

दंपति एक निजी कंपनी में सेल्सपर्सन के तौर पर कार्यरत थे। उनकी शादी 5 साल पहले हुई थी, वहीं उनकी 2 साल की एक बेटी भी है। सुवर्था को TikTok वीडियो बनाने की आदत थी, लेकिन उसका पति इस बात से उससे नाराज रहता था। वह उस पर शक भी करता था। पुलिस ने बताया कि सुवर्था ने हाल ही में घर छोड़ा था और बेटी को अपने माता-पिता के पास छोड़ने के बाद वह गुंटूर जिले के सटेनापल्ली शहर में एक छात्रावास में रह रही थी। कथित तौर पर उसने TikTok पर वीडियो पोस्ट करना जारी रखा था, जिसकी वजह से उसके पति को गुस्सा आया।

नसरैया ने अपनी पत्नी को 14 नवंबर को वापस घर आने के लिए राजी कर लिया। इसके ठीक 3 दिन बाद उसके अपने छोटे भाई चिन्ना वैंकैया के साथ मिल कर उसने घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस को एक अज्ञात शव के दाह-संस्कार की जानकारी मिली थी, जिसकी जांच के बाद घटना का खुलासा हुआ। आरोपी ने अपना गुनाह मान लिया है, साथ ही उसके छोटे भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत