मुंबई: सामाजिक कार्यकर्ता अण्णा हजारे को धमकी भरा एक पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि अगर वह खुद को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अलग नहीं करते तो उन्हें मार दिया जाएगा।
पारनेर से एक पुलिस अधिकारी ने फोन पर बताया कि अहमदनगर जिले के पारनेर थाने में IPC की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी ने कहा, 'पत्र सात अगस्त की तारीख का है और इसका अधिकतर हिस्सा अंग्रेजी में है।' पत्र में हजारे से उनके पैतृक गांव रालेगण सिद्धी में ही रहने को भी कहा गया है।