1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गुजरात में कांग्रेस के एक और नेता कोरोना पॉजिटिव, पार्टी विधायक इमरान खेड़ावाला पहले ही हैं संक्रमित

गुजरात में कांग्रेस के एक और नेता कोरोना पॉजिटिव, पार्टी विधायक इमरान खेड़ावाला पहले ही हैं संक्रमित

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Apr 15, 2020 01:05 pm IST

इमरान खेड़ावाला की जब टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई थी तो उससे पहले मंगलवार को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजाय रूपाणी से मुलाकात भी की थी

इमरान खेड़ावाला की जब...- India TV Hindi
इमरान खेड़ावाला की जब टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई थी तो उससे पहले मंगलवार को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजाय रूपाणी से मुलाकात भी की थी

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस पार्टी के एक और नेता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में कोंग्रेस के नेता बदरुद्दीन शेख का भी कोरोना टेस्ट पॉजीटिव निकला है। बदरुद्दीन अहमदाबाद के दानीलिमड़ा वार्ड से कॉर्पोरेटर हैं और कांग्रेस के टिकट पर जीते हैं। बदरुद्दीन से पहले गुजरात में कांग्रेस विधायक इमरान खेड़ावाला का भी कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। 

इमरान खेड़ावाला की जब टेस्ट रिपोर्ट नहीं आई थी तो उससे पहले मंगलवार को उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री विजाय रूपाणी से मुलाकात भी की थी, हालांकि मुकालात के दौरान सामाजिक दूरी को ध्यान में रखा गया था लेकिन फिर बी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का मेडिकल चेकअप करवाया गया है और फिलहाल मुख्यमंत्री ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन किया हुआ है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी फिलहाल स्वस्थ हैं लेकिन एहतियात के तौर पर एक हफ्ते तक किसी से मुलाकात नहीं करेंगे और तमाम काम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत