1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत विरोधी ताकतें अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं: राजनाथ सिंह

भारत विरोधी ताकतें अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं: राजनाथ सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2021 03:15 pm IST,  Updated : Aug 29, 2021 04:48 pm IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश की आजादी के बाद से ही भारत विरोधी ताकतें घरेलू स्तर पर अस्थिरता का मौहाल बनाने का प्रयास कर रही हैं।

भारत विरोधी ताकतें अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं: राजनाथ सिंह- India TV Hindi
भारत विरोधी ताकतें अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं: राजनाथ सिंह Image Source : PTI

चेन्नई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश की आजादी के बाद से ही भारत विरोधी ताकतें घरेलू स्तर पर अस्थिरता का मौहाल बनाने का प्रयास कर रही हैं। ऊटी के पास वेलिंगटन में 'डिफेंस सर्विसेस स्टाफ कॉलेज' में अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सैन्य शक्ति, व्यापार, संचार, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक समीकरण जैसे परिदृश्यों में बदलाव स्पष्ट तौर पर देखे जा सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण के इस दौर में दुनिया भर में हो रहे इन बदलावों से कोई भी देश अछूता नहीं है। ऐसे में देश की रक्षा तैयारियों को इन बदलावों के अनुपात में या इनसे एक कदम आगे रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘‘जब से हमारा देश आजाद हुआ है, दुश्मन ताकतों का प्रयास रहा है कि देश के भीतर किसी न किसी माध्यम से अस्थिरता का माहौल पैदा किया जाए। पिछले 75 साल का इतिहास देखें तो हमें चुनौतियां विरासत में मिली हैं।’’

राजनाथ सिंह ने कहा, "भारत की क्षमता होने के बाद भी भारत ने किसी भी पड़ोसी देश पर आक्रमण नहीं किया है और ना ही किसी पड़ोसी देश की एक इंच ज़मीन पर कब्ज़ा किया है, ऐसा भारत का इतिहास रहा है। हम लोगों ने पूरी दुनिया को अपना परिवार माना है।"

उन्होंने कहा, "अफ़ग़ानिस्तान में बदलते समीकरण को मैं एक चुनौती मानता हूं। हम अपनी रणनीति में भी बदलाव ला रहे हैं। क्वाड का गठन जो कि भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर बना है, इसी रणनीति के अंतर्गत ही इसका गठन किया गया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत