1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. History of 15 October: आज ही के दिन हुआ था पूर्व राष्ट्रपति और महान विद्वान एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म

History of 15 October: आज ही के दिन हुआ था पूर्व राष्ट्रपति और महान विद्वान एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2020 08:32 am IST,  Updated : Oct 15, 2020 08:32 am IST

इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है।

History of 15 October: आज ही के दिन हुआ था पूर्व राष्ट्रपति और महान विद्वान एपीजे अब्दुल कलाम का जन्- India TV Hindi
History of 15 October: आज ही के दिन हुआ था पूर्व राष्ट्रपति और महान विद्वान एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: इतिहास में 15 अक्टूबर का दिन भारत के मिसाइल और परमाणु हथियार कार्यक्रम को फौलादी और अभेद बनाने वाले पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। बेहद सहज और सरल व्यक्तित्व वाले मृदुभाषी कलाम की रहनुमाई में रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने सबसे घातक और मारक हथियार प्रणालियों का देश में ही विकास किया। 15 अक्टूबर 1931 को जन्मे कलाम देश के युवाओं को देश की सच्ची पूंजी मानते थे और बच्चों को हमेशा बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करते थे।

15 अक्टूबर का इतिहास

  1. 1686 : औरंगजेब ने बीजापुर के साथ शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
  2. 1918 : शिरडी के साईं बाबा ने शरीर त्यागा।
  3. 1931 : पूर्व राष्ट्रपति और मिसाइल मैन ए पी जे अब्दुल कलाम का जन्म।
  4. 1932 : टाटा समूह ने पहली एयरलाइन की शुरुआत की। इसका नाम टाटा संस लिमिटेड रखा गया।
  5. 1934 : चीन के कम्युनिस्टों ने दस हजार किलोमीटर की यात्रा शुरू की, जिससे कम्युनिस्ट क्रांति का आधार दक्षिण-पूर्व चीन से बदलकर उत्तर पश्चिम चीन हो गया और माओ सेतुंग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अविवादित नेता के रूप में उभरे।
  6. 1951 : अमेरिकी टेलीविजन के हास्य धारावाहिक ‘आई लव लूसी’ का प्रसारण शुरू। इसमें लूसील बॉल और उनके पति डेसी एरनाज ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह धारावाहिक दुनियाभर में खूब देखा और सराहा गया।
  7. 1964: सोवियत संघ के तेज-तर्रार नेता निकिता ख्रुशनेव ने अचानक संन्यास लेने का ऐलान किया, जिससे पश्चिमी देश हैरान रह गए।
  8. 1969 : सोमालिया के राष्ट्रपति कैब्दीराशिद केली शेरमार्के की हत्या।
  9. 1987 : बुर्किना फासो में सैनिक विद्रोह में शासन प्रमुख थामस संकारा का तख्ता पलट करने के बाद उनकी और आठ अन्य की हत्या।
  10. 1988 : उज्जवला पाटिल दुनिया का चक्कर लगाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।
  11. 1993 : दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला और एफ डब्ल्यू क्लार्क को रंगभेद को शांतिपूर्ण ढंग से खत्म करने और नये लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका की नींव रखने पर नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया।
  12. 1994 : पोलर सेटेलाइट लांच व्हिकल :पीएसएलवी: ने भारत के आईआरएस पी2 को कक्षा में स्थापित किया।
  13. 2003 : अंतरिक्ष में मानवयुक्त यान भेजने वाला चीन तीसरा देश बना।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत