1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व सांसद की बेटी के घर ढाई करोड़ की चोरी

पूर्व सांसद की बेटी के घर ढाई करोड़ की चोरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 30, 2015 06:14 pm IST,  Updated : Jun 30, 2015 06:18 pm IST

दिल्ली: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में आज दिन दहाड़े पूर्व सांसद कंवर लाल गुप्ता की बेटी के घर ढाई करोड़ से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घर की मालकिन अपनी

पूर्व सांसद की बेटी के...- India TV Hindi
पूर्व सांसद की बेटी के घर ढाई करोड़ की चोरी

दिल्ली: साउथ दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में आज दिन दहाड़े पूर्व सांसद कंवर लाल गुप्ता की बेटी के घर ढाई करोड़ से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घर की मालकिन अपनी बीमार माँ को देखने न्यू फ्रेंड्स कालोनी गई हुई थी और उनका हसबेंड नेहरु प्लेस स्थित अपने ऑफिस। 

 
ग्रेटर कैलाश एस ब्लोक स्थित बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर ढाई करोड़ से ज्यादा की चोरी की हुई। पीड़ित घर की मालकिन कुमकुम ने बताया की वह 11 बजे के आसपास न्यू फ्रेंड्स के लिए निकल गई थी और 12 बजे के बाद वापस पहुंची हूँ तो घर का दरवाजा नही खुल रहा था। तब नीचे से लोगों को बुलाया जब उन्होंने देखा की गेट का लोक टुटा हुआ है। अंदर जाते देखा अलमारी खुली हुई है और उसमे से ज्वेलरी और साढ़े 5 लाख रुपया गायब थे।
 
चोरी की गई ज्वेलरी की कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा बताई जा रही है। उधर सूचना मिलने के बाद मौके पर लोकल पुलिस के अलावा जिले के आला पुलिस ऑफिसर भी पहुँच गए। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले अलमारी में ही रखी लाखों की सोने की एक सेट छोड़कर चले गये। कुमकुम के अनुसार उनके पिता कंवर लाल गुप्ता दिल्ली के पूर्व सांसद रह चुके हैं।  

फ़िलहाल पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुटी हुई है और कालोनी के गेट के बाहर लगे CCTV कैमरे की फुटेज की जाँच कर रही है। जिससे बदमाशों के बारे में पता लगा सके। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत