1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर महिला बस ड्राइवर को करेंगे सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर महिला बस ड्राइवर को करेंगे सम्मानित

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 07, 2020 11:27 pm IST,  Updated : Mar 07, 2020 11:27 pm IST

महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर द्वारा हरियाणा के करनाल से बस चालक अर्चना को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर अर्चना ने कहा कि मैं 5 साल से बस चला रही हूं।

Archana, driver of a city bus in Haryana's Karnal- India TV Hindi
Archana, driver of a city bus in Haryana's Karnal Image Source : ANI

करनाल: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री एमएल खट्टर द्वारा करनाल की महिला बस चालक अर्चना को सम्मानित किया जाएगा। इसे लेकर अर्चना ने कहा कि मैं 5 साल से बस चला रही हूं। मैंने बहुत संघर्ष किया क्योंकि समाज महिलाओं के लिए इस पेशे को स्वीकार नहीं करता है। उन्होनें कहा कि अब मैं खुश हूं क्योंकि मेरे काम को स्वीकार कर लिया गया है। 

बस चालक अर्चना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की #SheInspiresUs पहल बहुत अच्छी और उत्साहजनक है। यह पहल महिलाओं को अपने जीवन में कुछ हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होनें कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के कल्याण के लिए बहुत कुछ किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत