1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में हथियारों का ज़खीरा ज़ब्त, दो लोग गिरफ्तार

दिल्ली में हथियारों का ज़खीरा ज़ब्त, दो लोग गिरफ्तार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 30, 2018 08:28 am IST,  Updated : May 30, 2018 08:28 am IST

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक का नाम सलीमुद्दीन और दूसरे का नाम भगत सिंह है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी पहले भी दिल्ली में हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं। सलीमुद्दीन तो दो बार गिरफ्तार भी हो चुका था।

Arms smugglers arrested in Delhi, 27 semiautomatic guns seized- India TV Hindi
दिल्ली में हथियारों का ज़खीरा ज़ब्त, दो लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियारों की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर दिल्ली में बेचते थे। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जिन्हें ये हथियार बेचे जाने थे। प्लास्टिक के डिब्बों में बंद इन हथियारों में अट्ठाइस देसी पिस्तौल और एक रिवॉल्वर है। दिल्ली में पिछले कुछ दिन में चेन स्नेचिंग और स्ट्रीट क्राइम में बढ़ोत्तरी के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को अंडर सर्विलांस रखा था इसी दौरान उन्हें पता चला कि कुछ लोग हथियारों की सप्लाई करने दिल्ली आ रहे हैं।

इसके बाद पुलिसवाले उनपर नज़र रखे हुए थे। कल जब ये बदमाश इन हथियारों की सप्लाई करने मिलेनियम पार्क के पास आए तो पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों में से एक का नाम सलीमुद्दीन और दूसरे का नाम भगत सिंह है। पुलिस के मुताबिक ये आरोपी पहले भी दिल्ली में हथियारों की सप्लाई कर चुके हैं। सलीमुद्दीन तो दो बार गिरफ्तार भी हो चुका था। बरामद हथियारों में भले ही अट्ठाइस देसी पिस्तौल हों लेकिन पुलिस की माने तो ये पिस्टल काफी सॉफेसटिकेटेड और खतरनाक हैं।

पुलिस के मुताबिक ये लोग मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से इन अवैध हथियारों को दिल्ली लेकर आते थे। बुरहानपुर की अवैध हथियार फैक्ट्री से ये लोग एक पिस्टल सात से आठ हज़ार रुपये में खरीदते थे और दिल्ली में तीस हज़ार रुपये में बेच देते। दिल्ली में इन हथियारों का इस्तेमाल चेन स्नेचिंग और लूटपाट जैसी वारदातों में किया जाता है। दिल्ली पुलिस अब इनसे पूछताछ के बाद उन लोगों पर दबिश डालने की तैयारी कर रही है जिन्हें ये हथियार सप्लाई किए जाने थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत