1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमा पार से आतंकियों ने की घुसपैठ, तीन आतंकी ढेर

सीमा पार से आतंकियों ने की घुसपैठ, तीन आतंकी ढेर

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 31, 2015 09:38 pm IST,  Updated : May 31, 2015 09:40 pm IST

श्रीनगरः भारतीय सेना ने रविवार को कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर हथियाबंद घुसपैठियों की एलओसी पार करने की कोशिश नाकाम कर दी। दोनों तरफ से हुई जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए

सीमा पार से आतंकियों...- India TV Hindi
सीमा पार से आतंकियों ने की घुसपैठ, तीन आतंकी ढेर

श्रीनगरः भारतीय सेना ने रविवार को कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर हथियाबंद घुसपैठियों की एलओसी पार करने की कोशिश नाकाम कर दी। दोनों तरफ से हुई जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए हैं।

सभी बंधकों को सकुशल छुड़ा लिया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक आतंकी आर्मी बेस कैंप से करीब 200 मीटर दूर थे और तीन घरों में छिपे हुए थे।

वहीं इससे पहले रविवार सुबह कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाक समर्थित आतंकियों की बड़ी खेप घुसपैठ की कोशिश में लगी थी। लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के आगे उनकी एक न चली और आतंकियों की कोशिश नाकाम हो गई।

हालांकि जब सेना ने उन्हें चेताया तो वे फायरिंग करने लगे। जवाब में भारतीय जवानों ने भी फायरिंग की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चुनौती देने पर आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोली बारी शुरू कर दी। जिसके बाद भारतीय जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। बता दें कि कुपवाड़ा में आतंकियों ने छठी बार हमला किया है। आतंकियों ने शनिवार को एक मोबाइल टावर पर ग्रेनेड फेंका था। इस वारदात में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत