1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले आर्मी में बड़े तबादले, ले. जनरल एमएम नरावने बनेंगे वाइस चीफ

नए सेना प्रमुख की नियुक्ति से पहले आर्मी में बड़े तबादले, ले. जनरल एमएम नरावने बनेंगे वाइस चीफ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2019 11:35 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 06:54 pm IST

सेना सूत्रों के मुताबिक सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इसी साल दिसंबर में रिटायर हो रहे हैं और उनके उत्तराधिकारी के लिए नरावने तथा सेना के उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह को रेस में सबसे आगे चल रहे हैं

Army to witness change at top level, Lt Gen MM Narawane to be Vice Chief- India TV Hindi
Army to witness change at top level, Lt Gen MM Narawane to be Vice Chief Image Source : LT GEN MM NARAWANE

नई दिल्ली। लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने (मौजूदा पूर्वी कमांडर) अगले वाइस चीफ डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपेरशन (डीजीएमओ) होंगे, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पूर्वी कमांड के चीफ होंगे, लेफ्टिनेंट जनरल एएस कलहर दक्षिण पश्चिम् कमांड, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह पश्चिमी कमांड और लेफ्टिनेंट जरपल आईएस घुम्मन सेंट्रल आर्मी कमांडर होंगे।

कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू की जगह ले सकते हैं जो 31 अगस्त को सेवानिवृत हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो नरावने का नाम सेना प्रमुख की रेस में भी चल रहा है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत इसी साल दिसंबर में रिटायर हो रहे हैं और उनके उत्तराधिकारी के लिए नरावने तथा सेना के उत्तरी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रनबीर सिंह को रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल एमएम नरावने की जगह पूर्वी कमांड की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को सौंपी गई है, जो जो इस समय डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के पद पर तैनात हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चौहान के पास चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर काम करने का अच्छा अनुभव है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत