1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अरुणाचल में सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, कई घायल

अरुणाचल में सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, कई घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2021 06:51 pm IST,  Updated : Jul 14, 2021 11:40 pm IST

अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में बुधवार की सुबह एक ट्रक खायी में गिर गया, जिससे उसमें सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अरुणाचल में सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, कई घायल- India TV Hindi
अरुणाचल में सेना का ट्रक खाई में गिरा, एक जवान की मौत, कई घायल Image Source : PTI

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले में बुधवार की सुबह एक ट्रक खायी में गिर गया, जिससे उसमें सवार सेना के एक जवान की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेना का वाहन 11 कर्मियों को लेकर मिजिंग से तुटिंग स्थित सेना के शिविर जा रहा था। 

तुटिंग के अतिरिक्त उपायुक्त स्टारली जमोह ने बताया कि ट्रक पंगो और तुटिंग के बीच सुबह सात बजकर 10 मिनट पर खायी में गिर गया। सेना के सूत्रों के हवाले से उन्होंने कहा, “4 सिख लाइट इन्फेंट्री के एक जवान की घटना स्थल पर मौत हो गई। अन्य घायल हो गए जिनमें से चार की हालत नाजुक है।” 

उन्होंने कहा कि सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से नाजुक हालत में चार जवानों की निकाला गया। जमोह ने कहा कि उनमें से एक को असम के तिनसुकिया जिले में दीनजन आर्मी बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य तीन को गुवाहाटी के आर्मी बेस अस्पताल ले जाया गया है। छह जवानों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें सड़क मार्ग से तुटिंग भेज दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत