1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अभी बरामद नहीं हुआ है मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर अमित देसवाल का शव

अभी बरामद नहीं हुआ है मुठभेड़ में शहीद हुए मेजर अमित देसवाल का शव

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 14, 2016 10:42 am IST,  Updated : Apr 14, 2016 10:43 am IST

मणिपुर में कल एक मुठभेड़ में एक मेजर अमित देसवाल के शहीद होने के बाद सेना ने तामेंगलांग जिले में अपना तलाशी अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया है और दूरस्थ क्षेत्र से अधिकारी के शव को वापस लाने की कोशिश की जा रही है ।

amit deswal- India TV Hindi
amit deswal

कोलकाता: मणिपुर में कल एक मुठभेड़ में एक मेजर अमित देसवाल के शहीद होने के बाद सेना ने तामेंगलांग जिले में अपना तलाशी अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया है और दूरस्थ क्षेत्र से अधिकारी के शव को वापस लाने की कोशिश की जा रही है ।

सेना के अधिकारियों ने बताया कि तामेंगलांग जिले के नुंगबा क्षेत्र में घना जंगल है और वे 21 पैरा एसएफ के मेजर अमित देसवाल का शव वापस लाने में सफल नहीं हो सके हैं । देसवाल कल एक मुठभेड़ में शहीद हो गए थे । एक अधिकारी ने कहा, ‘पहले हम क्षेत्र को सुरक्षित करने और एक पहुंच मार्ग बनाने की कोशिश कर रहे हैं जिससे कि शव बरामद करने के लिए हमारे हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से वहां जा सकें । घने जंगल की वजह से वहां पैदल जाना संभव नहीं है ।’

अमित देसवाल हरियाणा के झज्जर जिले के सुरेहती के रहने वाले थे । उनके परिवार में उनकी पत्नी और साढ़े तीन साल का एक बेटा है । मुठभेड़ में एक उग्रवादी भी मारा गया । सेना ने पिछले कुछ दिन से जारी अपना तलाशी अभियान कुछ समय के लिए रोक दिया है ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत