1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमापार घट गई है आतंकियों की भर्ती, सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का बयान

सीमापार घट गई है आतंकियों की भर्ती, सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का बयान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 10, 2019 01:52 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 01:52 pm IST

हालांकि सेना अध्यक्ष यह भी कहा कि इस बार आतंकियों की भर्ती तो कम है लेकिन जितने भी आतंकी उनके पास हैं उनको भारतीय सीमा में घुसाने के लिए ज्यादा प्रयास किए जाएंगे

Around 300 terrorists waiting across the LoC to infiltrate into India says Army Chief General Rawat- India TV Hindi
Around 300 terrorists waiting across the LoC to infiltrate into India says Army Chief General Bipin Rawat

नई दिल्ली। लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के उस पार चल रहे आतंकी शिविरों में इस बार कम आतंकियों की भर्ती हुई है, गुरुवार को सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने यह जानकारी दी, जनरल रावत ने दिल्ली में सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस बार आतंकियों की भर्ती तो कम है लेकिन जितने भी आतंकी उनके पास हैं उनको भारतीय सीमा में घुसाने के लिए ज्यादा प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में LoC पर लगभग 300 आतंकी भारतीय सीमा में घुसने का इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पिछले एक साल से भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ जबरदस्त अभियान छेड़ा हुआ है। सेना की 15कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिल कुमार भट ने 10 दिन पहले बताया था कि 2018 के दौरान सेना ने कुल 311 आतंकवादियों को मार गिराया है। यह आंकड़ा पिछले 10 सालों में सर्वाधिक है। लेकिन भारी संख्या में आतंकवादियों के खात्मे के बाद भी सीमा पार से आतंक की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है और आतंकी तैयार करने के लिए लाइन ऑफ कंट्रोल के उस पर आतंकी कैंप चलाए जा रहे हैं।

अपनी सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जनरल रावत ने यह भी कहा कि 20 जनवरी को सेना को स्नाइपर राइफलों से लैस कर दिया जाएगा।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत