1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का नकली हस्ताक्षर बनाने वाला गिरफ्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश का नकली हस्ताक्षर बनाने वाला गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : May 06, 2015 07:48 am IST,  Updated : May 06, 2015 09:05 am IST

कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के लेटरहेड का उनके नकली हस्ताक्षर बनाकर इस्तेमाल करने के मामले में फरार आरोपी तरुण कुमार को मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार पुलिस के सहयोग से

पूर्व केंद्रीय मंत्री...- India TV Hindi
पूर्व केंद्रीय मंत्री का नकली हस्ताक्षर बनाने वाला गिरफ्तार

कोलकाता: पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश के लेटरहेड का उनके नकली हस्ताक्षर बनाकर इस्तेमाल करने के मामले में फरार आरोपी तरुण कुमार को मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बिहार पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने बताया कि रमेश ने 2012 में अपने लेटरहेड का उनके नकली हस्ताक्षर के साथ प्रतिक्षारत रेलवे टिकट को कन्फर्म करवाने के लिए फर्जी तरीके से इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

गिरफ्तार आरोपी तरुण को मंगलवार को बाद में कोलकाता में अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने तरुण को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई ने पिछले ढाई वर्ष से फरार चल रहे तरुण की गिरफ्तारी के लिए 50,000 रुपये का इनाम रखा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत