1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल, AIIMS प्रशासन ने जारी किया बयान

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन सफल, AIIMS प्रशासन ने जारी किया बयान

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 14, 2018 02:21 pm IST,  Updated : May 14, 2018 02:21 pm IST

किडनी की बीमारी से ग्रस्त केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था...

केंद्रीय वित्त मंत्री...- India TV Hindi
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली: केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली का आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आज किडनी प्रतिरोपण हुआ जो सफल रहा। एम्स की मीडिया एवं प्रोटोकॉल डिविजन की प्रमुख आरती विज ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रतिरोपण सर्जरी सफल रही। जेटली और उनको किडनी दान करने वाले दोनों का स्वास्थ्य स्थिर है और सुधार हो रहा है।’’

किडनी की बीमारी से ग्रस्त केन्द्रीय मंत्री का पिछले एक महीने से डायलिसिस हो रहा था। सूत्रों ने अनुसार, अपोलो के गुर्दा प्रतिरोपण विशेषज्ञ डॉ संदीप गुलेरिया और उनके भाई एवं एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया भी प्रतिरोपण करने वाली टीम का हिस्सा थे। दोनों जेटली के पारिवारिक मित्र हैं।

अगले सप्ताह होने वाले 10वें भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता के लिए लंदन जाने का अपना कार्यक्रम रद्द मंत्री ने रद्द कर दिया है। 6 अप्रैल को एक ट्वीट के जरिए उन्होंने अपनी बीमारी की पुष्टि की थी।

कई साल पहले जेटली के हृदय का ऑपरेशन हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत