दिल्ली में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने सबसे लोकप्रिय वादे को पूरा करने की घोषणा कर दी है। आज अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 11000 हॉटस्पॉट स्थापित किए जाएंगे। इस वाईफाई से प्रत्येक यूजर को हर महीने 15 जीबी डेटा मिलेगा। योजना की शुरुआत 16 दिसंबर से होगी। 16 दिसंबर को 100 वाईफाई हॉट स्पॉट शुरू किए जाएंगे।
Related Stories
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के लोगों को फ्री में WI FI देना हमारे मेनिफेस्टो का एक महत्वपूर्ण मुद्दा था। दिल्ली में 11000 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। इसका वर्कऑर्डर हो चुका है। 16 दिसंबर को 100 हॉटस्पॉट चालू हो जाएगा। 6 महीने के अंदर सारे हॉटस्पॉट चालू हो जाएंगे। इसपर 100 करोड़ का खर्चा आएगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 11000 हॉटस्पॉट में से 7000 बसस्टॉप पर स्थापित होंगे। इन वाइफाई हॉटस्पॉट पर यूजर्स को 200 MBPS की स्पीड मिलेगी। सारे हॉटस्पॉट चालू हो जाने के बाद एक साथ दिल्ली में 22 लाख लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।