1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में अरविंद केजरीवाल: 'मैं आतंकवादी नजर आता हूं ? मुझे बहुत दुख हुआ'

'आप की अदालत' में अरविंद केजरीवाल: 'मैं आतंकवादी नजर आता हूं ? मुझे बहुत दुख हुआ'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 01, 2020 09:58 pm IST,  Updated : Feb 02, 2020 08:08 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने उन्हें "आतंकवादी" कहा तो वे और उनके माता-पिता व्यक्तिगत रूप से आहत हुए।

Delhi CM Arvind Kejriwal in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal in Aap Ki Adalat Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी और भाजपा सांसद परवेश वर्मा ने उन्हें "आतंकवादी" कहा तो वे और उनके माता-पिता व्यक्तिगत रूप से आहत हुए। इंडिया टीवी पर रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में सवालों का जवाब देते हुए केजरीवाल ने ये बात कही। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'मैं आतंकवादी नजर आता हूं ? मुझे भी बहुत दुख हुआ, दिल्ली के हर बच्चे की अच्छी पढ़ाई का इंतजाम मैंने किया है, दिल्ली के किसी परिवार में कोई बीमार हुआ, उसके इलाज का मैंने इन्तजाम किया है। मैंने दिल्ली के 40 हजार बुजुर्गों को तीर्थयात्रा करवाई है, जो सैनिक सीमा पर शहीद होते हैं, उनके परिवारों को 1-1 करोड़ की धनराशि दी है, क्या ये सब कोई आतंकवादी करता है ? 

 
केजरीवाल ने कहा, 'उस दिन शाम को जब मैं घर गया, तो मेरे माता-पिता बहुत दुखी थे, वो बोले सुबह से टीवी पर चल रहा है कि केजरीवाल आतंकवादी है। पिछले पांच साल से दिल्ली की जनता का बेटा बन कर मैंने काम किया है। जितनी जिन्दगी अब तक मैंने जिया है, तन-मन-धन देश के लिए न्यौछावर किया है। इनकम टैक्स में कमिश्नर की नौकरी करता था...करोड़ों रुपए कमा सकता था। दो बार मैंने अनशन 15 दिन के लिए किया था, डायबिटीज का मरीज हूं, दिन में 4 बार इन्सुलिन के इंजेक्शन लगते हैं। मैंने अपनी जान दांव पे लगाई है देश के लिए, ये लोग कहते हैं मैं आतंकवादी हूं, मैं दिल्ली की जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या वे मुझे अपना बेटा मानते हैं या आतंकवादी ?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत