1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदीजी जिद छोड़िए, दिल्ली पुलिस हमारे अधीन करिए: केजरीवाल

मोदीजी जिद छोड़िए, दिल्ली पुलिस हमारे अधीन करिए: केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Oct 20, 2015 11:40 am IST,  Updated : Oct 20, 2015 11:42 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उस सर्वे का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के अधीन

'मोदीजी जिद छोड़िए,...- India TV Hindi
'मोदीजी जिद छोड़िए, दिल्ली पुलिस हमारे अधीन करिए'

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उस सर्वे का हवाला देते हुए दिल्ली पुलिस और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के अधीन करने का आग्रह किया, जिसमें दिल्ली पुलिस को 'सर्वाधिक भ्रष्ट' कहा गया है। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार 'एक साल में सब ठीक कर देगी।'

आप संयोजक ने ट्विटर पर लिखा, "मोदी जी, जिद छोड़िए। हमारे साथ मिलकर काम करिए और एसीबी व दिल्ली पुलिस को हमारे अधीन कर दीजिए। हम एक साल में सारी चीजें ठीक कर देंगे।"

केजरीवाल ने सीएमएस-इंडिया करप्शन स्टडी (सीएमएस-आईसीएस) द्वारा किए गए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, "सीएमएस सर्वेक्षण में आज चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं। सर्वेक्षण में दिल्ली पुलिस (मोदीजी और उनके उपराज्यपाल के अधीन) को सर्वाधिक भ्रष्ट बताया गया है। मोदीजी की क्षमताओं एवं इरादों पर सीधा हमला है।"

आप नेता ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार का ग्राफ आप सरकार के राज में घटा है।

केजरीवाल की ओर से यह बयान पिछले दिनों दिल्ली में ढाई और पांच वर्षीया बच्चियों से दुष्कर्म के मामले सामने आने के बाद आया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत