1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केजरीवाल ने संभाला दिल्ली के सीएम पद का कार्यभार लेकिन पीछे लगा था उल्टा तिरंगा

केजरीवाल ने संभाला दिल्ली के सीएम पद का कार्यभार लेकिन पीछे लगा था उल्टा तिरंगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 17, 2020 05:03 pm IST,  Updated : Feb 17, 2020 05:03 pm IST

रविवार को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद आज अरविंद केजरीवाल ने अपना कार्यभार संभाला। 

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Delhi CM Arvind Kejriwal Image Source : PTI

नई दिल्ली। रविवार को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद आज अरविंद केजरीवाल ने अपना कार्यभार संभाला। समाचार एजेंसी ने उनके दफ्तर की फोटो जारी की है, जिसमें अरविंद केजरीवाल के पीछे दो तिरंगे रखे हैं, इनमें से एक तिरंगा में हरा रंग ऊपर है, जबकि केसरिया रंग नीचे है।

पीएम मोदी ने दीं केजरीवाल को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने पर रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। केजरीवाल ने बधाई के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि केंद्र और आप सरकार को एक ऐसी दिल्ली बनाने के लिए साथ काम करना चाहिए, जिस पर सबको गर्व हो। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने की बधाई देता हूं। सार्थक कार्यकाल के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं।’’

केजरीवाल ने रविवार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री मोदी को भी आमंत्रित किया था लेकिन कई परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। केजरीवाल ने कहा, ‘‘ आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद सर, मेरी इच्छा थी कि आप आज आते, लेकिन मैं आपकी व्यस्तता समझ सकता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सभी भारतीय गर्व कर सकें, ऐसी दिल्ली बनाने के लिए हमें साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत