1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रिश्वत देने के मामले में CM केजरीवाल की बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रिश्वत देने के मामले में CM केजरीवाल की बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 19, 2015 06:57 am IST,  Updated : May 19, 2015 07:02 am IST

नई दिल्ली: आरटीओ को घूस की पेशकश के मामले में केजरीवाल की बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल ने दर्ज कराई है। दिल्ली

...तो अब सीएम केजरीवाल...- India TV Hindi
...तो अब सीएम केजरीवाल की बेटी मुश्किल में !

नई दिल्ली: आरटीओ को घूस की पेशकश के मामले में केजरीवाल की बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। यह शिकायत दिल्ली सरकार के पूर्व मुख्य सचिव उमेश सहगल ने दर्ज कराई है।

दिल्ली में मुख्य सचिव के पद पर रह चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी उमेश सहगल ने एंटी करप्शन ब्यूरो प्रमुख एसएस यादव को एक पत्र लिखकर केजरीवाल की बेटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने शिकायत करते हुए कहा है कि इसकी जांच करनी चाहिए कि घूस देने की कोशिश हुई कि नहीं और अगर ऐसा हुआ है तो यह अपराध है जिसमें 6 महीने से पांच साल तक की सजा हो सकती है।

दरअसल केजरीवाल ने रविवार को अपने 'ऑटो संवाद' के दौरान दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार 70 से 80 फीसदी कम हो गया है और उन्होंने अपनी बेटी का उदाहरण दिया था कि किस तरह अधिकारी उस से रिश्वत लेने से कतरा रहे थे जब वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस के सिलसिले में गई थी।

केजरीवाल की मानें तो उन्होंने ही बेटी को आरटीओ की ईमानदारी जांचने के लिए भेजा था, जिसे अधिकारी ने ठुकरा दिया था। इस बात की जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने लोगों को रविवार को बुराड़ी मैदान में आयोजित ऑटो चालकों की रैली में दी थी।

इस मसले पर पूर्व मुख्य सचिव केजरीवाल के बयान की जांच चाहते हैं, वहीं खबर है कि भगत सिंह क्रांति सेना के तजिंदर बग्गा ने घूस ऑफर करने के आरोप में केजरीवाल की बेटी की शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत