1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. पड़ोसन से बात करता था पति, पत्नी ने लाउड स्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, शर्म के मारे महिला ने कर लिया सुसाइड

पड़ोसन से बात करता था पति, पत्नी ने लाउड स्पीकर पर चला दी कॉल रिकॉर्डिंग, शर्म के मारे महिला ने कर लिया सुसाइड

 Written By: Shakti Singh
 Published : Aug 20, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Aug 20, 2026 12:04 pm IST

महिला की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और जांच शुरू कर दी है।

Suicide- India TV Hindi
महिला की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर न्याय की मांग की Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश में ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग और बदनामी के चलते एक शादीशुदा महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक महिला का पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर प्रेम प्रसंग था। महिला पड़ोसी व्यक्ति से बात करती थी और उस व्यक्ति ने कॉल रिकॉर्ड कर ली थी। बाद में जब प्रेमी की पत्नी को कॉल रिकॉर्डिंग मिली तो उसने लाउड स्पीकर पर रिकॉर्डिंग चला दी और पूरे मोहल्ले को सुना दी। इसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली।

महिला की मौत के बाद परिजनों ने सड़क पर शव रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते नजर आए। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई थी, उसने जहर खाकर आत्महत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला और उसके प्रेमी के बीच बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग म्यूजिक सिस्टम पर चला दी गई और पूरे मोहल्ले ने इसे सुना। इससे आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया। मृतका के पति ने प्रेमी, उसकी पत्नी और 3 अन्य लोगों पर साजिश, प्रताड़ना, ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

17 अगस्त को हुई घटना

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर पहाड़ी, मोती झील की है। यहां रहने वाली 32 साल की ममता यादव की शादी 15 साल पहले रामहेत यादव से हुई थी। उनके 10 और 11 साल के दो बच्चे हैं। रामहेत फल मंडी में मजदूरी करता है। 17 अगस्त 2026 सोमवार की सुबह रामहेत काम पर चला गया। शाम को जब वह घर लौटा तो उसने पत्नी ममता को घर में बेहोशी की हालत में पाया। पास में जहर की दवा की शीशी भी पड़ी हुई थी आनन-फानन में उसे जयारोग्य अस्पताल के पॉइजन वार्ड में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान बुधवार सुबह ममता ने दम तोड़ दिया।

बदनामी से डिप्रेशन में आई ममता

मृतका के पति रामहेत का आरोप है कि ममता ने मरने से पहले बताया था कि उसकी पड़ोसी सुरेंद्र यादव से बातचीत होती थी। सुरेंद्र ने बातचीत की ऑडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर रखी थी। यह रिकॉर्डिंग सुरेंद्र की पत्नी रेखा यादव के हाथ लग गई। रेखा ने सोमवार को घर के बाहर म्यूजिक सिस्टम लगाकर ममता और सुरेंद्र की बातचीत की ऑडियो पूरे मोहल्ले में चलाकर सुना दी। इससे ममता की बदनामी हुई और वह डिप्रेशन में आ गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

रामहेत ने पुलिस को बताया कि इस साजिश में प्रेमी सुरेंद्र यादव, उसकी पत्नी रेखा, सुरेंद्र का भाई राजपाल यादव और ममता का देवर विनोद यादव व उसकी पत्नी जूली यादव शामिल हैं। सभी पिछले डेढ़ साल से ममता को प्रताड़ित कर ब्लैकमेल कर रहे थे। इस सूचना पर पुरानी छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर दिया है। मोबाइल और रिकॉर्डिंग जब्त कर ली है।

(ग्वालियर से भूपेन्द्र भदौरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

'फूलों का तारों का...', गाते-गाते सीएम मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया गिफ्ट, 1500 के साथ मिला 250 रुपये का शगुन

शर्मनाक! स्कूल में शरारती छात्रों ने छात्राओं को पिलाई पेशाब, शिकायत पर बोले प्राचार्य- 'मुंह खराब हो गया तो चॉकलेट खा लो'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।