नई दिल्ली: मोदी सरकार पर अक्सर हमला बोलने वाले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने इस बार उनकी तारीफ की है। उन्होंने सरकार की तारीफ करते हुए ट्रेन के लातूर पहुंचने पर स्वागत किया है। महाराष्ट्र में सूखे की मार झेल रहे मराठावाड़ के लातूर क्षेत्र में आज सुबह तड़के 5 लाख लीटर लेकर 'वाटर एक्सप्रेस' पहुंच गई है।
केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर लातूर में ट्रेन से पानी भेजे जाने के काम की सराहना करते हुए कहा दिल्ली भी इस काम सहयोग करना चाहती है। अगर पीएम पानी भेजने का इंतजाम करवा दें तो हम भी लातूर में मदद के लिए पानी भेजने को तैयार हैं। साथ ही चिट्ठी में केजरीवाल ने पीएम को कहा है कि दिल्ली भी इस काम में सहयोग करना चाहती है इसलिए पीएम अगर पानी भेजने का इंतजाम करवा दें तो दिल्ली पानी देने को तैयार है।
सीएम केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, 'लातूर में गंभीर जल संकट है। हम सबको मदद करनी चाहिए। क्या दिल्लीवासी प्रतिदिन कुछ पानी बचाने और इसे लातूर के लोगों को भेजने के लिए तैयार हैं?'
इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने शहर के लोगों से अपील की है कि वे महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित लातूर शहर के लिए पानी बचाएं। अब तक का सबसे भयंकर सूखा झेल रहे मराठवाड़ा क्षेत्र में करीब 5 लाख की आबादी वाला लातूर जिला इन दिनों पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है।