1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पटना पहुंचकर ये दिल्ली के बारे में क्या कह गए केजरीवाल

पटना पहुंचकर ये दिल्ली के बारे में क्या कह गए केजरीवाल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 28, 2015 12:00 pm IST,  Updated : Aug 28, 2015 12:06 pm IST

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है नेताओं की जुबान फिलसने की रवायत तेज होती जा रही है। बिहार चुनाव हमेशा से कई मायनों खास होता है। हालांकि अब

पटना में कदम रखते ही...- India TV Hindi
पटना में कदम रखते ही केजरीवाल ने की दिल्ली की बुराई

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है नेताओं की जुबान फिलसने की रवायत तेज होती जा रही है। बिहार चुनाव हमेशा से कई मायनों खास होता है। हालांकि अब प्रमुख उम्मीदवार और दावेदारों के चेहरे थोड़ा बदल गए हैं, लेकिन सियासी तकरार का लुत्फ अब भी उतना ही मिलता दिख रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस चुनाव में सक्रिय हैं। वो बिहार चुनाव में किस कदर सक्रिय हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार पहुंचते ही उनकी जुबान फिसलने लगती है। हाल ही में पटना पहुंचे एके यानी अरविंद केजरीवाल कुछ ऐसा बोल गए जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इसे सियासी आबोहवा का कमाल कहें, नीतीश को मदद और उनके साथ चलने की बात या फिर मोदी विरोध करने वाले नीतीश को उनके ही जैसा साथी होने का अहसास कराने की रस्म अदायगी, लेकिन चुनावी सरगर्मी से पहले वो सब कुछ शुरु हो चुका है जिसे चुनावी शंखनाद की बानगी माना जाता है।

केजरीवाल ने पटना पहुंचकर क्या कहा-

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पटना पहुंचकर मुखर रूप से  राजधानी के अधिकारियों पर ही अंगुली उठा दी। उन्होंने इशारों-इशारों में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों ले लिया। दरअसल पटना में एक समारोह आयोजित किया गया था जिसमें केजरीवाल भी पहुंचे। उन्होंने यहां पर केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने यहा बिहार की तारीफों के पुल बांध दिए, नालंदा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के साथ साथ यहां पर पैदा हुए महापुरुषों की भी तारीफ की। उन्होंने इसी बीच यह भी कहा, “दिल्ली में ईमानदार अधिकारियों की कमी थी, जिसके कारण बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अधिकारी मांगे। उन्होंने मांग पर फौरन काबिल अफसर भेज दिए, लेकिन केंद्र की सरकार को यह रास नहीं आया। उसने इस काम में भी अड़ंगा डाल दिया।” गौरतलब है कि केजरीवाल लोक सेवाओं के अधिकार कानून के चार वर्ष पूरे होने के मौके पर अधिवेशन के मौके पर बोलने पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत