1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के नरेला में केजरीवाल की कार पर हमला, 100 लोगों के एक समूह ने चलाए लाठी-डंडें

दिल्ली के नरेला में केजरीवाल की कार पर हमला, 100 लोगों के एक समूह ने चलाए लाठी-डंडें

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2019 05:22 pm IST,  Updated : Feb 08, 2019 05:36 pm IST

दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Arvind Kejriwal- India TV Hindi
Arvind Kejriwal (File Photo)

नयी दिल्ली: दिल्ली के नरेला इलाके में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार पर शुक्रवार को लाठी-डंडों से लैस भीड़ ने कथित तौर पर हमला कर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है। 

उन्होंने बताया कि करीब 100 लोगों के एक समूह ने केजरीवाल की कार रोकने की कोशिश की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस वक्त हुई, जब केजरीवाल 25 अनधिकृत कॉलोनियों में विकास कार्यों का उदघाटन करने के लिए आज बाहरी दिल्ली क्षेत्र में गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत