1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 17 मई के बाद 2 हफ्ते और बढ़े लॉकडाउन, असम सरकार ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

17 मई के बाद 2 हफ्ते और बढ़े लॉकडाउन, असम सरकार ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2020 02:14 pm IST,  Updated : May 15, 2020 02:14 pm IST

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि हमने अपनी लिखित सिफारिश भेजी है कि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जारी रहे। भारत सरकार को यह बस एक सलाह है, यह एक कदम है, लेकिन कई चरणों पर विचार किया जाना है।

Sarbananda Sonowal, Assam Chief Minister, Lockdown, coronavirus- India TV Hindi
Sarbananda Sonowal, Assam Chief Minister  Image Source : @TWITTER

असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि  'हमने केंद्र सरकार को लॉकडाउन जारी रखने के लिए लिखित में अपने सुझाव भेजे हैं। राज्य ने केंद्र को पत्र लिखकर लॉकडाउन को 17 मई से आगे दो और सप्ताह के लिए बढ़ाने की अपील की है।' संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि सभी राज्यों को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने को लेकर शुक्रवार तक अपनी प्रतिक्रिया देनी थी और असम सरकार पहले ही अपने पक्ष से केंद्र को अवगत करा चुकी है।

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि हमने अपनी लिखित सिफारिश भेजी है कि हम चाहते हैं कि यह लॉकडाउन जारी रहे। भारत सरकार को यह बस एक सलाह है, यह एक कदम है, लेकिन कई चरणों पर विचार किया जाना है। सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने बंद के चौथे चरण में उन रियायतों पर भी अपने विचार रख दिए हैं जो वह राज्य के लिए चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'भारत सरकार को इस पर विचार करने दिया जाए। मैं अभी इसके बारे में ज्यादा नहीं कहना चाहता। सभी राज्यों ने केंद्र को लिखा है जो बंद की अवधि बढ़ाए जाने पर फैसला लेगा।' बता दें कि, कोरोना वायरस के चलते लागू देशव्यापी लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को समाप्त हो रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत