1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हर दुल्हन को 10 ग्राम सोना देगी असम सरकार

हर दुल्हन को 10 ग्राम सोना देगी असम सरकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 08:13 pm IST

असम सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि वह हर वयस्क दुल्हन, जिसने कम से कम 10वीं की पढ़ाई की है और अपनी शादी को पंजीकृत कराया है, उसे 10 ग्राम सोना उपहार स्वरूप भेंट करेगी।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

गुवाहाटी: असम सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि वह हर वयस्क दुल्हन, जिसने कम से कम 10वीं की पढ़ाई की है और अपनी शादी को पंजीकृत कराया है, उसे 10 ग्राम सोना उपहार स्वरूप भेंट करेगी। राज्य के वित्त मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि ‘अरुंधति स्वर्ण योजना’ का लाभ पाने के लिए कुछ अन्य शर्तें भी हैं। योजना से सरकारी खजाने पर सालाना करीब 800 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह योजना अगले साल एक जनवरी से शुरू होगी।

सरमा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘हम लोग विवाह पंजीकृत पाए जाने पर प्रत्येक कन्या को उसके विवाह के दौरान एक तोला (10 ग्राम) सोना देंगे। हमारा फोकस सोना देकर वोट बटोरना नहीं है बल्कि विवाह पंजीकृत कराना है।’’

मंत्री ने कहा कि असम में हर साल करीब तीन लाख शादियां होती हैं लेकिन सिर्फ 50,000-60,000 पंजीकृत होती हैं। उन्होंने कहा कि योजना लाभ लेने के लिए दुलहन के परिवार की वार्षिक आय पांच लाख रुपये से कम होनी चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत