1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मारा गया असम का 'वीरप्पन', अपने ही गिरोह के लोगों ने मारी गोली

मारा गया असम का 'वीरप्पन', अपने ही गिरोह के लोगों ने मारी गोली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 12, 2021 12:30 pm IST,  Updated : Jul 12, 2021 12:30 pm IST

पुलिस ने कहा कि खेंगपीबुंग इलाके में समूह के सदस्यों के बीच हुई झड़प में मांग्गिन खोल्हो उर्फ वीरप्पन मारा गया।

Assam's Veerappan Mangin Khalhau killed मारा गया असम का 'वीरप्पन', अपने ही गिरोह के लोगों ने मारी गो- India TV Hindi
मारा गया असम का 'वीरप्पन', अपने ही गिरोह के लोगों ने मारी गोली Image Source : TWITTER/SEEMASANGHOSH

दीफू. असम में प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड पीपल्स रिवॉल्यूशनरी फ्रंट का कथित कमांडर और वीरप्पन के नाम से मशहूर उग्रवादी मांग्गिन खोल्हो रविवार को मारा गया । असम पुलिस के अनुसार उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, उसके अपने ही गिरोह के कुछ लोगों ने गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि खेंगपीबुंग इलाके में समूह के सदस्यों के बीच हुई झड़प में मांग्गिन खोल्हो उर्फ वीरप्पन मारा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई और लोगों ने एक-दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस घटना में वीरप्पन की मौत हो गई।" उन्होंने बताया कि उग्रवादी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत