1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. असम: कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोट, 11 लोग घायल

असम: कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में विस्फोट, 11 लोग घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2018 09:23 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 10:38 pm IST

असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को एक इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए। रेलवे और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Assam train blast- India TV Hindi
Assam train blast

गुवाहाटी: असम के उदलगुड़ी जिले में शनिवार रात को एक इंटरसिटी ट्रेन में विस्फोट में 11 लोग घायल हो गए। रेलवे और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि हरिसिंगा रेलवे स्टेशन आज शाम कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस की एक बोगी में धमाका हुआ। 

सूत्रों ने बताया कि हादसे में 11 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की हालत गंभीर है। रेलवे और पुलिस अधिकारी गुवाहाटी से करीब 95 किलोमीटर दूर घटनास्थल पर पहुंचे। 

सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता रास्ते में हैं और अभी यह पता नहीं चला है कि किसी ग्रेनेड से विस्फोट हुआ या आईईडी से। पुलिस के मुताबिक धमाका चलती हुई ट्रेन में हुआ। धमाके के बाद ट्रेन में अफरातफरी मच गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत