1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चे घायल

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में स्कूल बस पलटने से 6 बच्चे घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2018 11:48 am IST,  Updated : Jul 02, 2018 11:48 am IST

गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बड़ा बस हादसा हुआ। यहां छत्रावाल कस्बे में एक स्कूल बस पलटने से 6 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

At least six students injured after their school bus...- India TV Hindi
At least six students injured after their school bus overturned and fell into a gorge in Muzaffarnagar

गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बड़ा बस हादसा हुआ। यहां छत्रावाल कस्बे में एक स्कूल बस पलटने से 6 बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह बस नालंदा पब्लिक स्कूल की थी। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 47 लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, धूमाकोट तहसील के नैनीडांडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले पिपलीधौन मोटर मार्ग पर स्थित ग्वीन गांव के पास यह हादसा हुआ। रविवार की सुबह हुई इस दुर्घटना में गढ़वाल मोटर यूजर्स की बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस के यात्री एक गांव में आयोजित जागरण के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत