1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ATS ने हारून रशीद को लिया हिरासत में

ATS ने हारून रशीद को लिया हिरासत में

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 04, 2017 01:50 pm IST,  Updated : Jul 04, 2017 01:50 pm IST

एटीएस ने आईएसआईएस को फंडिग मामले में पूछताछ के लिये चेन्नई से हारून रशीद को हिरासत में लिया है। एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि आईएसआईएस फंडिग के मामले में पिछले वर्ष नवम्बर में सीकर से जमील अहमद की गिरफ्तारी हुई थी।

haroon- India TV Hindi
haroon

जयपुर: राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा आतंकवाद निरोधक इकाई (एटीएस) ने आईएसआईएस को फंडिग मामले में पूछताछ के लिये चेन्नई से हारून रशीद को हिरासत में लिया है। एटीएस और एसओजी के अतिरिक्त महानिदेशक उमेश मिश्रा ने बताया कि आईएसआईएस फंडिग के मामले में पिछले वर्ष नवम्बर में सीकर से जमील अहमद की गिरफ्तारी हुई थी। अहमद से हुई पूछताछ में हारून रशीद का नाम सामने आया।

उन्होंने कहा कि एटीएस ने हारून रशीद को कल चेन्नई में पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। एटीएस हारून को पूछताछ के लिए आज जयपुर के लिए चल पड़ी है। उससे यहीं पूछताछ की जाएगी। गौरतलब है कि एटीएस ने इससे पूर्व इकबाल उर्फ ट्रैवल हक को चीन के वेस्टर्न यूनियन और हवाला के जरिये भारत से दुबई धन स्थानांतरण के मामले में गिरफ्तार किया था। दुबई में काम करने वाले जमील अहमद को इकबाल उर्फ ट्रैवल हक चीन के वेस्टर्न यूनियन और हवाला के जरिये भारत से दुबई धन स्थानांतरण किया करता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत