1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नोटबंदी को समर्थन आरबीआई के इतिहास का काला दिन था: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम

नोटबंदी को समर्थन आरबीआई के इतिहास का काला दिन था: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 09, 2018 04:44 pm IST,  Updated : Nov 09, 2018 04:44 pm IST

पी चिदंबरम ने नोटबंदी के लिए नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विरोध के बावजूद नोटबंदी का समर्थन करना आरबीआई के इतिहास का काला दिन था।

नोटबंदी को समर्थन...- India TV Hindi
नोटबंदी को समर्थन आरबीआई के इतिहास का काला दिन था: चिदंबरम

नयी दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने नोटबंदी के लिए सरकार की ओर से दी गई तर्कों से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बोर्ड द्वारा असहमति जताने से जुड़ी खबर को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि विरोध के बावजूद नोटबंदी का समर्थन करना आरबीआई के इतिहास का काला दिन था। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आरबीआई की बैठक का ब्यौरा नोटबंदी को सरकार द्वारा सही ठहराने को पूरी तरह गलत साबित करता है।’’

Related Stories

उन्होंने कहा, ‘‘आठ नवंबर, 2016 को शाम 5.30 बजे आारबीआई बोर्ड की बैठक हुई जिसमें कई सदस्य मौजूद नहीं थे। बोर्ड ने सरकार की ओर से दिए गए प्रमुख कारणों से असहमति जताई, लेकिन फिर भी नोटबंदी का समर्थन किया। यह आरबीआई के इतिहास का काला दिन था।’’ 

दरअसल, एक अखबार की खबर में कहा गया है कि नोटबंदी से कुछ घंटे पहले आरबीआई बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी और बोर्ड ने नोटबंदी के पक्ष में सरकार की ओर से दी गई कुछ प्रमुख तर्कों को खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की जिसके तहत, उन दिनों चल रहे 500 रुपये और एक हजार रुपये के नोट चलन से बाहर हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत