1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: राजौरी में सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर: राजौरी में सीमा पर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकवादी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 01, 2020 11:27 am IST,  Updated : Jul 01, 2020 11:27 am IST

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है।

LOC- India TV Hindi
LOC Image Source : FILE

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई में एक आतंकवादी ढेर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ एलओसी से 400 मीटर भीतर हुई है। आतंकवादियों के पास से ऐके 47 रायफल सहित अन्य गोला बारूद बरामद हुए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजौरी के केरी इलाके में आज सुबह करीब 5:55 बजे आतंकवादियों द्वारा घुसपैठ की एक कोशिश की। इस कोशिश को सुरक्षाकर्मियों ने नाकाम कर दिया। सेना के सत्रों ने बताया कि हमारी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के 400 मीटर अंदर आने के बाद आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में 1 आतंकवादी मारा गया है। सुरक्षाबलों ने आतंकी के पास से 1 AK47 रायफल और मैगजीन बरामद की हैं। सर्च ऑपरेशन चल रहा है।

सोपोर में CRPF के गश्ती दल पर आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर में एक बार​ फिर सीआरपीएफ के गश्ती दल पर आतंकी हमला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हमला सोपार के मॉडल टाउन क्षेत्र के रेबान में हुआ है। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं अन्य तीन जवान घायल हैं। इस हमले में एक आम नागरिक की मौत की भी खबर है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने पट्रोलिंग कर रहे जवानों पर खुलेआम फायरिंग कर दी। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया, 'सोपोर में मॉडल टाउन में आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों पर हमला कर दिया। कुछ जवानों और एक आम नागरिक हमले में घायल हुए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू हो चुका है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत