1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में मामूल उछाल, मार्च में बेचे 13,662 वाहन

टोयोटा किर्लोस्कर की बिक्री में मामूल उछाल, मार्च में बेचे 13,662 वाहन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 01, 2019 12:08 pm IST,  Updated : Apr 01, 2019 12:08 pm IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मार्च में कुल 13,662 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 13,537 वाहन था।

auto sales- India TV Hindi
auto sales

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने मार्च में कुल 13,662 वाहनों की बिक्री की। पिछले साल मार्च में यह आंकड़ा 13,537 वाहन था। कंपनी ने एक बयान में बताया कि मार्च में उसने घरेलू बाजार में 12,818 वाहनों की बिक्री की जो मार्च 2018 के 12,539 वाहनों के मुकाबले दो प्रतिशत अधिक है।

 
कंपनी के उप प्रबंध निदेशक एन. राजा ने कहा, ‘‘ चुनाव से पहले के दौर में ग्राहकों की खरीद कमजोर हुई है। साथ ही कारोबारी धारणा भी अस्थायी तौर पर टूटी है।’’ समीक्षावधि में कंपनी ने 844 वाहनों का निर्यात किया जो मार्च 2018 में 998 वाहन था। 

वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी की घरेलू वाहन बिक्री सात प्रतिशत बढ़कर 1,50,525 वाहन रही। 2017-18 में यह आंकड़ा 1,40,645 वाहन का था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत