1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, मध्यस्थता कमेटी को मिला 15 अगस्त तक का अतिरिक्त समय

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी, मध्यस्थता कमेटी को मिला 15 अगस्त तक का अतिरिक्त समय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2019 09:28 am IST,  Updated : May 10, 2019 01:52 pm IST

मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस मामले में मध्यस्थता के लिए बनाई गई कमेटी को मध्यस्थता के लिए जस्टिस खलीफुल्ला कमेटी को अतिरिक्त 15 अगस्त तक का समय दिया है

अयोध्या मामले पर सुनवाई आज, मध्यस्थता के लिए बनाई कमेटी की रिपोर्ट पर होगा विचार- India TV Hindi
अयोध्या मामले पर सुनवाई आज, मध्यस्थता के लिए बनाई कमेटी की रिपोर्ट पर होगा विचार Image Source : PTI

नई दिल्ली: अयोध्या मामले पर आज एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने इस मामले में मध्यस्थता के लिए बनाई गई कमेटी को मध्यस्थता के लिए जस्टिस खलीफुल्ला कमेटी को अतिरिक्त 15 अगस्त तक का समय दिया है। इससे पहले मध्यस्थता कमेटी को 8 हफ्ते का समय दिया गया था लेकिन शुक्रवार को सुनवाई के दौरान कमेटी ने अतीरिक्त समय की मांग की थी।  

Related Stories

कमेटी ने मध्यस्थता के ज़रिये इस विवाद के सुलझने अभी तक जो काम किया है उसकी पूरी रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में सौंप दी गई है। मध्यस्थता के लिए बनाई गई जस्टिस खलीफुल्ला कमेटी में जस्टिस खलीफुल्ला, वकील श्रीराम पंचू और आध्यात्मिक गुरु श्री-श्री रविशंकर शामिल हैं और रिपोर्ट इसी कमेटी ने तैयार की है।

मध्यस्थता कमेटी को सुप्रीम कोर्ट ने 8 हफ्तों का वक्त दिया था। निर्मोही अखाड़ा और मुस्लिम पक्षकारों ने मध्यस्थता का समर्थन किया है जबकि रामलला विराजमान और दूसरे हिंदू पक्षकारों ने मध्यस्थता का विरोध किया है। सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में बनाई गई संविधान पीठ में मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई, जस्टिस एसए बोबडे, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एस अब्दुल नजीर शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत