बाबरी विध्वंस: आज स्पेशल सीबीआई कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला, आडवाणी समेत इन बीजेपी नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
बाबरी विध्वंस: आज स्पेशल सीबीआई कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला, आडवाणी समेत इन बीजेपी नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Sep 30, 2020 12:13 am IST,
Updated : Sep 30, 2020 12:13 am IST
अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट लखनऊ में अपना फैसला सुनाएगी।
Image Source : PTI (FILE)
बाबरी विध्वंस: कल स्पेशल सीबीआई कोर्ट सुनाएगी अपना फैसला, आडवाणी समेत इन बीजेपी नेताओं की किस्मत का होगा फैसला
लखनऊ. अयोध्या में 6 दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा गिराने के मामले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट लखनऊ में अपना फैसला सुनाएगी। इस मुकदमे में बीजेपी के बड़े नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह वग़ैरह अभियुक्त हैं। 28 साल चले इस मुकदमें में 351 गवाह पेश किए गए और क़रीब 600 दस्तावेज़ हुए।
इस केस में सीबीआई ने 49 लोगों को अभियुक्त बनाया था,जिनमें से 17 की मौत हो गयी। जो 32 अभियुक्त मुक़दमे में हैं उनके नाम हैं: