1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कुंए में मिले 15 बेबी कोबरा, गांव वाले रह गए हैरान

कुंए में मिले 15 बेबी कोबरा, गांव वाले रह गए हैरान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 19, 2021 08:14 am IST,  Updated : Jul 19, 2021 08:14 am IST

ओडिशा के गंजम जिले में एक कुएं से 15 बेबी कोबरा सांप रेस्क्यू किए गए हैं। इन सभी बेबी कोबरा सांपों को रिजर्व फॉरेस्ट में रिलीज कर दिया गया।

baby Cobra snakes rescued from well in ganjam कुंए में मिले 15 बेबी कोबरा, गांव वाले रह गए हैरान- India TV Hindi
कुंए में मिले 15 बेबी कोबरा, गांव वाले रह गए हैरान Image Source : ANI

गंजम. ओडिशा के गंजम जिले में एक कुएं से 15 बेबी कोबरा सांप रेस्क्यू किए गए हैं। इन सभी बेबी कोबरा सांपों को रिजर्व फॉरेस्ट में रिलीज कर दिया गया। Snake Help Line टीम के सदस्य स्वदेश कुमार साहू ने बताया कि उन्हें बहरामपुर से एक महिला ने कॉल बताया था कि उसने गांव के कुएं में कुछ सांपों को देखा है, जिसके बाद हम वहां गए और हमने 15 baby Cobra Snakes को कुएं में से रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित तरीके से रिजर्व फॉरेस्ट में रिलीज कर दिया।

एक महीने पहले मयूरभंज में पकड़ा गया था 8 फीट का कोबरा

इससे पहले ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक महिला ने अपने घर में एक आठ फीट लंबे कोबरा सांप को पकड़ा था। दरअसल ये कोबरा सांप मयूरभंज में रहने वाले एक अखिल के घर में कहीं से घुस गया था। अखिल और उनकी पत्नी जब अपने 2 साल के बच्चे को खेलते हुए इस सांप की तरफ जाते देख अखिल और उनकी पत्नी डर गए। अखिल तुरंत दौड़ते हुए गए अपने बेटे को उठाया और खिड़की के बाहर छलांग लगा दी।

अखिल मुंडा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, "जैसे ही मैंने अपने बच्चे को कोबरा की ओर रेंगते देखा, मैंने उसे पकड़ लिया और अधिकारियों को बुलाने के लिए खिड़की से बाहर कूद गया। हम रेंज ऑफिसर कृष्णा गोछैत को फोन करने गए और उन्हें घटना के बारे में बताया।" अखिल की पत्नी Sasmite Gochhait, जिन्होंने पहले कभी कोई सांप छुआ तक नहीं था, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया। तब तक अखिल ने भी Snake Helpline को घर में सांप होने के बारे में सूचित कर दिया। अखिल की पत्नी ने मीडिया को बताया कि यह पहली बार है कि हमने घर के अंदर कोबरा को देखा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत