नई दिल्लीः आम जनता को कमजोर मानसून की वजह से महंगाई का डर काफी सता रहा है लेकन देश के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोगों को आश्वासन दिलाया है कि उन्हें चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
अरुण जेटली ने एक प्रेस कॉन्फरेंस मे कहा है कि "मानसून कमजोर रहता है तो घबराने की जरुरत नहीं है। हमारे पास अनाज का पर्याप्त भंडार है।"
जेटली राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ बैठक की उसके बाद उनहोंने मीडिया को संबोधित किया।
उन्होंने आगे कहा कि मॉनसून सामान्य रहेगा। जेटली ने कहा कि दक्षिण, मध्य और उत्तर-पूर्व भारत में मॉनसून अच्छा रहेगा।
जेटली के अनुसार मानसून पिछले साल के मुकाबले इस साल बेहतर रहेगा। वित्त मंत्री का कहना है कि उन्होंने मौसम विभाग से कुछ सीनियर वैज्ञानिकों को बुलाया है और उनसे कहा कि वह मौसम की भविष्यवाणी को लेकर और सटीक अनुमान लगाएं।
अगर कोई अनुमान लगाता है कि कम बारिश से सूखे जैसे हालात होंगे तो हमें बहुत आगे तक सोचना होगा। कम पैदावार से देश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।