1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘आप' अपना काम करे, पुलिस को अपना काम करने दें: बस्सी

‘आप' अपना काम करे, पुलिस को अपना काम करने दें: बस्सी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 20, 2015 06:46 pm IST,  Updated : Oct 20, 2015 06:48 pm IST

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुझाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने आज आप सरकार से कहा कि वह अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करे और पुलिस को

केजरीवाल को बस्सी की...- India TV Hindi
केजरीवाल को बस्सी की नसीहत, अपना काम करे 'आप'

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सुझाव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त बी एस बस्सी ने आज आप सरकार से कहा कि वह अपने काम पर ध्यान केन्द्रित करे और पुलिस को अपना काम करने दे। उन्होंने कहा, आप सरकार के छह मंत्रियों को भ्रष्टाचार से लड़ाई में मुश्किल पेश आ रही है, लिहाजा उन्हें काफी काम करना है। सरकार को चाहिए कि वह अपना काम करे और पुलिस को अपना काम करना दे।

आज एक नए सर्वेक्षण का हवाला देते हुए केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला तेज करते हुए उनसे कहा कि अपनी जिद छोडि़ए और दिल्ली पुलिस और अपराध निरोधक शाखा को आप सरकार को सौंप दीजिए। बस्सी ने साथ ही भ्रष्टाचार के कृत्यों में लिप्त किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई लायक आडियो अथवा वीडियो साक्ष्य देने वाले को 25000 रुपए पुरस्कार देने की भी घोषणा की। किसी भी नागरिक के खिलाफ ऐसे साक्ष्य देने वाले को भी दस हजार रुपए दिए जाएंगे। बस्सी ने दावा किया कि उन्हें सर्वेक्षण के मानंदडों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने उसकी वैधता को चुनौती देने से खुद को अलग रखा।

बस्सी ने कहा कि हमने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं। अप्रैल 2014 में भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत के लिए दिल्ली पुलिस ने हेल्पलाइन 1064 शुरू की थी। चार माह बाद व्हाट्सएप (9910641064) के जरिए साक्ष्य के तौर पर आडियो-वीडियो क्लिप भेजने की सुविधा भी मुहैया करायी गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत