1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीमावर्ती राज्य रोहिंग्या की घुसपैठ को लेकर चौकस रहें : राजनाथ सिंह

सीमावर्ती राज्य रोहिंग्या की घुसपैठ को लेकर चौकस रहें : राजनाथ सिंह

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 07, 2017 11:35 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 11:35 pm IST

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बांग्लादेश से सटे देश के सीमवर्ती राज्यों से आग्रह किया कि वे रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर चौकसी बनाए रखें।

Rajnath Singh- India TV Hindi
Rajnath Singh

कोलकाता: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को बांग्लादेश से सटे देश के सीमवर्ती राज्यों से आग्रह किया कि वे रोहिंग्या और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ को लेकर चौकसी बनाए रखें। बांग्लादेश की सीमा से सटे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद सिंह ने कहा, "हमने रोहिंग्या मसले पर बातचीत की। मैंने सभी प्रदेशों से इस मसले पर चौकन्ना रहने को कहा है। हमें सतर्कता बरतनी है, ताकि सीमापार से किसी भी प्रकार का अवैध प्रवासी का प्रवेश न हो।"

राजनाथ सिंह के अलावा गृहराज्य मंत्री किरण रिजीजू, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मिजोरम के मुख्यमंत्री ललथन हावला के साथ मेघालय और त्रिपुरा के अधिकारी भी पश्चिम बंगाल के नबान्ना सचिवालय में आयोजित बैठक में मौजूद थे। 

राजनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में अंतर्राष्ट्रीय सीमापार से अपराधियों और अवैध प्रवासियों की घुसपैठ के मसले पर विस्तृत बातचीत हुई। उनका कहना था कि अवैध प्रवासियों के पास जाली कागजात होने से उनको देश से बाहर निकालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत