1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राजपथ पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

राजपथ पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का समापन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 29, 2016 05:36 pm IST,  Updated : Jan 29, 2016 08:08 pm IST

नई दिल्ली: सड़सठवें गणतंत्र दिवस का समापन बीटिंग द रिट्रीट के साथ हुआ। हर साल 29 जनवरी को चार दिन की रिपब्लिक डे सेरेमनी का अंत बीटिंग द रिट्रीट से होता है। दिल्ली के विजय

beating the retreat- India TV Hindi
beating the retreat

नई दिल्ली: सड़सठवें गणतंत्र दिवस का समापन बीटिंग द रिट्रीट के साथ हुआ। हर साल 29 जनवरी को चार दिन की रिपब्लिक डे सेरेमनी का अंत बीटिंग द रिट्रीट से होता है। दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी हुई।

इस बार क्यों खास है बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी ?

इस बार की बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी कई मायनों में खास है। पहली बार शास्त्रीय संगीत और भारतीय वाद्य यंत्रों को बीटिंग द रिट्रीट में रखा गया। भारतीय वाद्य यंत्र 'भारत हमको जान से प्यारा है' की धुन बजायी गई। इस बार राज्य पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के बैंड भी शामिल किए गए।. BSF, ITBP, दिल्ली पुलिस के बैंड संविधान','अभिनंदन','करियप्पा' की धुन बजी। सेरेमनी में 'सारे जहां से अच्छा','सेनानी','एयरबॉर्न','मिली-जुली' की धुन भी बजीं।

beating the retreat
beating the retreat

बीटिंग रिट्रीट...बैरक में सेना की वापसी का प्रतीक

इस बार कुल 26 धुनों में से 20 धुनें भारतीय संगीतकारों ने तैयार की और 15 मिलिट्री बैंड, 18 पाइप एंड ड्रम बैंड ने हिस्सा लिया। नेवी और एयरफोर्स का एक-एक बैंड भी बीटिंग द रिट्रीट में शामिल हुआ। सेरेमनी के प्रिंसिपल कंडक्टर थें कमांडर वी सी डिक्रूज और मिलिट्री बैंड के कंडक्टर हैं सूबेदार मेजर रमेश सिंह।

अगली स्लाइड पर पढ़िए- क्या है बीटिंग द रिट्रीट का इतिहास ?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत