1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक गलती और बेल्जियम में मिल गया फ्रांस का हिस्सा, किसान ने कुछ ज्यादा ही जोत दिया था खेत

एक गलती और बेल्जियम में मिल गया फ्रांस का हिस्सा, किसान ने कुछ ज्यादा ही जोत दिया था खेत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 24, 2021 12:30 pm IST,  Updated : May 24, 2021 12:30 pm IST

बेल्जियम में एक किसान ने अनजाने में फ्रांस के साथ लगी अपने देश की सीमा में फेरबदल कर दिया। इस एक गलती की वजह से फ्रांस की कुछ जमीन बेल्जियम में शामिल हो गई जिसके बाद यह घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई।

एक गलती और बेल्जियम...- India TV Hindi
एक गलती और बेल्जियम में मिल गया फ्रांस का हिस्सा, किसान ने कुछ ज्यादा ही जोत दिया था खेत Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली: बेल्जियम में एक किसान ने अनजाने में फ्रांस के साथ लगी अपने देश की सीमा में फेरबदल कर दिया। इस एक गलती की वजह से फ्रांस की कुछ जमीन बेल्जियम में शामिल हो गई जिसके बाद यह घटना दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, इस किसान की नादानी की वजह से फ्रांस की सीमा छोटी हो गई। दोनों देशों की सीमा को चिन्हित करने वाला पत्थर 2.29 मीटर (7.5 फीट) खिसका हुआ था।

माना जा रहा है कि बेल्जियम का यह किसान अपने ट्रैक्टर के रास्त में आने वाले इस पत्थर को लेकर काफी नाराज था जिसकी वजह से उसने पत्थर को अनजाने में फ्रांसीसी इलाके में खिसका दिया। बेल्जियम के गांव एरक्वेलाइन्स के मेयर डेविड लावॉक्स ने कहा, उस किसान ने बेल्जियम को बडा़ और फ्रांस को छोटा बना दिया। ये अच्छा आइडिया नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम से जमीन मालिकों में विवाद हो जाता है, ये तो पड़ोसी देशों की बात थी। 

बता दें कि बेल्जियम के किसान ने जो पत्थर अपने रास्ते से हटाया है, वो सीमा निर्धारित करने के लिए 1819 में लगाया गया था। फ्रांस और बेल्जियम के बीच 620 किमी की सीमा है। वॉटरलू में नेपोलियन की हार के 5 वर्षों बाद 1820 में कोरट्रिक की संधि के बाद ये सीमा निर्धारित हुई थी।

बेल्जियम के स्थानीय अधिकारी किसान से पत्थर को उसकी पुरानी जगह पर रखने को कहेंगे और अगर वो नहीं माना तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। साथ ही मामला बेल्जियम के विदेश मंत्रालय में भी जा सकता है, जिसे 1930 के बाद से निष्क्रिय पड़े फ्रैंको-बेल्जियम सीमा आयोग को तलब करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत