1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर लगाई भीड़

कर्नाटक में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने के बाहर लगाई भीड़

 Reported By: T Raghavan,  Written By: Vinay Trivedi
 Published : Sep 17, 2026 11:22 am IST,  Updated : Sep 17, 2026 11:22 am IST

उत्तर कन्नडा डिस्ट्रिक्ट के भटकल टाउन में गणेश विसर्जन जुलूस निकालते वक्त बवाल हो गया। इसके बाद, गुस्साई भीड़ ने पुलिस थाने के बाहर भीड़ लगा दी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

Karnataka Ganesh Visarjan clash- India TV Hindi
गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान उत्तर कन्नडा जिले में तनाव। Image Source : REPORTERS INPUT

कर्नाटक के उत्तर कन्नडा डिस्ट्रिक्ट में बीते बुधवार की शाम को भटकल टाउन में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान तनाव के हालात पैदा हो गए। आरोप है कि गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान, कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ते में मौजूद एक मस्जिद पर पत्थर फेंके, जिससे मस्जिद की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

मस्जिद के पास से जुलूस गुजरने के दौरान हुआ विवाद

यह घटना तब हुई जब तालंद से शुरू हुआ जुलूस इस्माइल सुन्नी जामिया मस्जिद और उसके परिसर में बने ताज-उस-सुन्नत अरबी मदरसा के पास से गुजर रहा था। पुलिस पत्थरबाजी की घटना की जांच कर रही है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

मदरसे-मस्जिद की खिड़कियों के शीशे तोड़ने का आरोप

इस मामले में भटकल टाउन पुलिस स्टेशन में 67 साल के अब्दुल अलीम और शाहुल अमीन गवाई ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि मस्जिद और मदरसे की इमारत पर पत्थर फेंके जाने से वहां की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। वहीं, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

उत्तरा कन्नडा जिले के SP ने तत्काल भटकल का दौरा किया और कहा कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस घटना के संबंध में पहले ही शिकायत दर्ज की जा चुकी है। हम इस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। एसपी ने घटनास्थल पर जमा लोगों से वहां से हटने और पुलिस को घटना की जांच करने देने का आग्रह किया है।

आश्वासन मिलने के बाद थाने के बाहर से हटी भीड़

पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हुए मुस्लिम समाज के लोगों को समझाने के बाद और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद भीड़ वहां से चली गई। फिलहाल, मामले की गंभीरता को देखते हुए भटकल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इससे पहले, हाल ही में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल हो गया था। तब पथराव में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यहां लाठीचार्ज करना पड़ा था और पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे।

ये भी पढ़ें- बदायूं में सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापित करने को लेकर भारी बवाल, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल; भीड़ पर लाठीचार्ज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत