नई दिल्ली। बेंगलुरु में आज गुरुवार (25 जून) शाम तकरीबन 1 घंटे हुई बारिश ने मैसरू रोड पर वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी। लगातार एक घंटे की मूसलाधार बारिश के चलते बेंगलुरु से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर केंगेरी इलाके में वृषभावती केनाल में पानी का जल स्तर अचानक बढ़ गया और सड़क के किनारे बनी दीवार ढह गई।

Bengaluru heavy rain see photos
कुछ ही मिनटों में पानी सड़क के एक हिस्से में इतना भर गया कि एक ट्रैक्टर लगभग डूब गया। सड़क के साथ साथ केनाल भारी उफान के साथ बह रहा है।

Bengaluru heavy rain see photos
BBMP और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर है। हालांकि अभी बारिश रुक गयी है इसीलिए प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Bengaluru rains