1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूमि पूजन की शुभकामनाएं, भगवान राम मानवता की मूल भावना हैं: कांग्रेस

भूमि पूजन की शुभकामनाएं, भगवान राम मानवता की मूल भावना हैं: कांग्रेस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 05, 2020 04:44 pm IST,  Updated : Aug 05, 2020 04:44 pm IST

कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।

Best wishes for Bhoomi Poojan, Lord Rama is the basic spirit of humanity: Congress- India TV Hindi
Best wishes for Bhoomi Poojan, Lord Rama is the basic spirit of humanity: Congress Image Source : PTI (FILE)

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होने पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बुधवार को कहा कि भगवान राम मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं और वह कभी घृणा एवं अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ट्वीट किया, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सर्वोत्तम मानवीय गुणों का स्वरूप हैं। वे हमारे मन की गहराइयों में बसी मानवता की मूल भावना हैं। राम प्रेम हैं। वह कभी घृणा में प्रकट नहीं हो सकते। ’’ 

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘राम करुणा हैं। वह कभी क्रूरता में प्रकट नहीं हो सकते। राम न्याय हैं। वह कभी अन्याय में प्रकट नहीं हो सकते।’’ पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राम मंदिर भूमिपूजन की शुभकामनाएं। आशा है कि त्याग, कर्तव्य, करुणा, उदारता, एकता, बंधुत्व, सद्भाव, सदाचार के मूल्य जीवन पथ का आदर्श बनेंगे। जय सिया राम।’’ गौरतलब है कि अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत