1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया

कांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 19, 2020 09:18 pm IST,  Updated : Dec 19, 2020 09:20 pm IST

कांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना दिया गया है। चरणजीत सप्रा वर्किंग प्रेजिडेंट होंगे। वहीं नसीम खान कैम्पेन कमिटी के अध्यक्ष होंगे।

कांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया- India TV Hindi
कांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया Image Source : @BHAIJAGTAP1

मुंबई: कांग्रेस ने अशोक अर्जु्न राव जगताप को पार्टी की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चरण सिंह सापरा को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री आरिफ नसीम खाम को चुनाव अभियान समिति का प्रमुख बनाया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन पदाधिकारियों की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। 

जगताप पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा के करीबी माने जाते हैं। वह महाराष्ट्र विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य भी रहे हैं। कांग्रेस ने अमरजीत सिंह मनहास को मुंबई इकाई की समन्वय समिति का प्रमुख, सुरेश शेट्टी को घोषणापत्र और प्रचार समिति का प्रमुख और चंद्राकात हंदोरे को महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से मुंबई इकाई का प्रभारी बनाया गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट की अगुवाई में मुंबई के लिए स्कीनिंग एवं रणनीति समिति भी बनाई गई है। 

कांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया
Image Source : INDIATVकांग्रेस नेता भाई जगताप को मुंबई प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत